अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार दोपहर 1:26 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) एक चर्च के अंदर फायरिंग की गई। लगुना वुड्स शहर के जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में हुए इस हमले में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद होने की जानकारी मिली है।
लगुना वुड्स के जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में रविवार को बड़ी संख्या में लोग प्रेयर मीट के लिए जमा हुए थे, उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। 16,000 की आबादी वाला लगुना वुड्स लॉस एंजिल्स शहर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है।
अमेरिका : लोगों ने हमलावर को पकड़ा, पुलिस ने हीरो कहा
चर्च में फायरिंग के तुरंत बाद प्रेयर मीट के लिए मौजूद लोगों ने ही हमलावर को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ऐसे लोगों को रियल हीरो करार दिया है। साथ ही उनके साहस की तारीफ की है।
पुलिस ने क्राइम सीन सील किया, जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया है। जहां फायरिंग की गई है, उन स्पॉट पर मार्किंग की गई है। साथ ही आम लोगों को स्पॉट पर जाने से रोक दिया गया है, ताकि और किसी हथियार की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
शेरिफ ने कई लोगों को गोली लगने की बात कही
काउंटी शेरिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शेरिफ ने
लिखा- लगुना वुड्स में एल टोरो रोड के 24000 ब्लॉक में एक चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोगों
गोली लगी है। हम इस मामले की ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिका में लगातार बढ़ रही नस्लीय हिंसा
अमेरिका में पिछले कुछ सालों में नस्लीय हिंसा बढ़ने के बाद बात-बात में गोली मार देने की घटनाएं सामने आ
रही हैं। डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई
है। इसके बाद से कई अमेरिकी राज्यों की सरकारें सकते में है। रिपोर्ट के मुताबिक कोविड की पहली
लहर में गोली मारकर हत्या के मामलों में 35% की बढ़ोतरी हुई है। इसे ऐतिहासिक इजाफा बताया जा रहा
है, क्योंकि पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा हत्याएं 2020 में हुई हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation