पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार रात एक पुराने विवाद के चलते एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेहरमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो महिलाएं, एक किशोरी और एक नाबालिग शामिल है. ये वारदात हावड़ा के एमसी घोष लेन पर घटित हुई है. इस हत्या के पीछे एक दंपत्ति का हाथ बताया जा रहा है. हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस न उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रात में परिवार के घर के दरवाजे से खून निकल रहा था. जब पड़ोसियों ने ये देखा तो उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा तोड़ा तो खून से लथपथ चार शव मिले.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed