प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि 5 अगस्त को हमने देखा कि कैसे काला जादू फैलाने की कोशिश की गई। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर, उनकी निराशा का समय खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, अंधविश्वास कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।
PM ने पानीपत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिफाइनरी के इंडियन ऑयल 2जी इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस ने 5 अगस्त को महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया था। सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी ने कांग्रेसी सांसदों के साथ काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की थी।\
नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिक्स में फ्री में सारी सुविधाएं देने वाले कल्चर पर कहा कि अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा।उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसी घोषणाएं करने वाले कभी नई टेक्नोलॉजी पर निवेश नहीं करेंगे। वो किसान से झूठे वादे करेंगे, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल जैसे प्लांट कभी नहीं लगाएंगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder