इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 100 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए रीसे टोपली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने बनाए। दोनों के बल्ले से 29-29 रन निकले। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन मोईन अली ने बनाए। उन्होंने 64 गेंद में 47 रन की पारी खेली।
टीम इंडिया को पहला झटका 4 रन पर लगा। रोहित शर्मा 0 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद धवन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट रीसे टोपली ने अपने नाम किए। टीम मैनेजमेंट ने सूर्य कुमार यादव से पहले ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करने भेजा और वो भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
पूरी तरह सेट हो चुके कोहली एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 25 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से 16 रन निकले। उन्होंने इस दौरान 3 चौके भी लगाए। 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद हार्दिक और सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर तक टीम इंडिया की पारी संंभाली और दोनों ने 54 गेंद में 42 रन की साझेदारी भी की, लेकिन रीसे टोपली ने एक बार फिर भारत को झटका दिया और सूर्या को बोल्ड कर दिया।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed