ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगाए गए बैन को हटाएंगे। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक मस्क ने यह भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर बैन करने का निर्णय नैतिक रूप से एक बुरा निर्णय था।
बता दें कि पिछले साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इसके लिए ट्रंप समर्थकों को जिम्मेदार बताया गया था। इसके बाद ट्विटर समेत कई कंपनियों ने ट्रंप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था। हालांकि एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद अमेरिका में रिपलब्लिकन पार्टी की तरफ से ट्रंप के अकाउंट से बैन हटाने की मांग की जा रही है।
डोनाल्ड ट्रंप : ट्विटर ने इसलिए बंद किए थे ट्रंप के अकाउंट
ट्रम्प ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट की घोषणा के बाद दो ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने हिंसा करने वाले अपने समर्थकों को क्रांतिकारी बताया तो दूसरे में उन्होंने कहा कि वो 20 जनवरी को होने वाले प्रेसिडेंशियल इनॉगरेशन (बाइडेन के शपथ ग्रहण) में नहीं जाएंगे।
इन दो ट्वीट के कुछ ही मिनट बाद ट्रम्प के अकाउंट के ट्वीट दिखने बंद हो गए और अकाउंट सस्पेंड का मैसेज शो होने लगा। ट्रम्प के इस ट्विटर अकाउंट पर 8.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर थे। बाद में ट्रंप ने ट्रूथ (Truth) नाम से खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू किया था। ट्रंप को ट्विटर के अलावा फेसबुक और यू-ट्यूब ने भी बैन कर रखा है।
फ्री स्पीच के समर्थक रहे हैं मस्क
हाल ही में ट्विटर से डील फाइनल होने के बाद टेस्ला के CEO एलन मस्क ने ट्रंप के साथ ही
ऐसे अकाउंट्स को एक्टिवेट करने पर जोर दिया था, जिन्हें कई कारणों से बैन कर
दिया गया है। मस्क ट्विटर डील से पहले भी खुद को फ्री
स्पीच का बड़ा पक्षधर बताते रहे हैं। ट्विटर ने जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को
बैन किया था तब भी एलन मस्क ने कहा था कि वह इस प्लेटफॉर्म को
सुधारना चाहते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क की तारीफ की
कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे ट्विटर पर वापसी नहीं कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज
को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि मैं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ही रहूंगा। इस
दौरान मस्क की तारीफ करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अच्छे आदमी हैं, मुझे उम्मीद है कि वो
ट्विटर में सुधार करेंगे
3368 अरब रुपए की डील
टेस्ला CEO एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए की डील
की है। इस हिसाब से मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपए) चुकाने होंगे
ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।
हालांकि, इस डील के सार्वजनिक होने से पहले ही मस्क ने ट्वीट करके माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के संकेत
दे दिए थे। मस्क ने लिखा था- उम्मीद है कि मेरे सबसे तीखे आलोचक ट्विटर पर बने रहेंगे। यही
फ्री स्पीच के असल मायने हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation