जोधपुर में पेट दर्द से परेशान एक युवक के पेट का एक्सरे किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवक के पेट में 63 सिक्के दिखाई दिए। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम ने ऑपरेशन कर सिक्कों को बाहर निकाला है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे शाम चार बजे मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया। एक्सरे किया गया तो डॉक्टर चौंक गए। मरीज के पेट में सिक्कों का ढेर दिखाई दिया। डॉक्टरों ने मरीज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिक्के निगल गया है। उसके बाद तुरंत ऑपरेशन किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक के पेट से सिक्कों का ढेर निकाला। युवक मानसिक विमंदित है।
विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भार्गव के निर्देशन में और डॉ. सुनील दाधीच के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. सेवाराम, डॉ. राजेंद्र भाटी, डॉ. विवेक, डॉ. अभिषेक और डॉ. बॉबी ने गैस्ट्रोस्कॉपी के माध्यम और विशेष उपकरण की सहायता से 63 सिक्के सफलतापूर्वक निकाल दिए। इसमें एंडोस्कोपी के इंचार्ज दीपाराम सीरवी और नर्सिंग ऑफिसर सोनू परिहार, विकास कुमार, दीपा कुमावत और पंवार पूजा का सक्रिय योगदान रहा। इस विधि के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ और आरामदायक स्थिति में है।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches