नोवाक जोकोविच ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को खेले गए विंबलडन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। जोकोविच अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल से सिर्फ 1 कदम पीछे हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। 20 खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
फाइनल में जोकोविच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। किर्गियोस ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया। अगले दो सेट में सर्बियाई खिलाड़ी हावी रहा। चौथा सेट एक समय 6-6 की बराबरी पर था। यहां जोकोविच ने टाइब्रेकर में बाजी मारी और लगातार चौथी और ओवर ऑल सातवीं बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया।
जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह उनका 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा है। फेडरर 31 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं। राफेल नडाल 30 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंचे हैं। जोकोविच आठवीं बार विंबलडन फाइनल खेले हैं। वहीं निक किर्गियोस के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation