दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नेताजी सुभाष प्लेस से तीस हजारी के बीच सेवा प्रभावित है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मेट्रो की रेड लाइन पर सेवा बाधित रही। डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि नेताजी सुभाष प्लेस से तीस हजारी के बीच मेट्रो देरी से चल रही थी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया और अन्य लाइनों का उपयोग करने की सलाह दी गई। देरी के कारण सुबह ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ समय बाद डीएमआरसी ने बताया कि तकनीकी समस्या हल कर ली गई है और मेट्रो सेवाएं अब सामान्य हो गई हैं।
Also Read: Maharashtra CID: From Elite Unit to Secondary Role
दिल्ली मेट्रो रेड लाइन पर अक्टूबर 2024 में सेवा प्रभावित
अक्टूबर 2024 में मेट्रो की रेड लाइन पर थोड़ी देर के लिए सेवाएं बाधित रहीं। पीतमपुरा स्टेशन पर ट्रैक पर एक व्यक्ति के आ जाने से मेट्रो संचालन 15-20 मिनट तक प्रभावित हुआ। डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। बता दें कि रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। जहां से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।
Also Read: Gill on ‘Toxic Competition’ with Abhishek & Jaiswal
मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू
उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन और मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (38वां) सात से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। बयान में कहा गया कि डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से सभी मेट्रो स्टेशन और मेला स्थल पर निर्धारित टिकट काउंटर से मेले की टिकट खरीदी जा सकती हैं।डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच 13 दिसंबर, 2024 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार। यह पहल टिकट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी। टिकट की कीमत सप्ताह के दिनों में 120 रुपये और सप्ताहांत में 180 रुपये होगी।
Also Read: Ex-India Star Urges Harshit Rana’s Debut Amid Bumrah Injury


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed