रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्रीमियर रक्षा प्रदर्शनी DefExpo-2022 अब 18 से 22 अक्टूबर के बीच गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले मार्च में इस प्रदर्शनी को स्थगित कर दिया गया था।
प्रदर्शनी को पहले गांदीनगर में 10 से 14 मार्च के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था। हालांकि 4 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने यह कहते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था कि प्रतिभागियों को रसद से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पांच दिवसीय कार्यक्रम 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच गांधीनगर में होंगे जिसमें तीन व्यावसायिक दिन और दो सार्वजनिक दिन शामिल हैं।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि साबरमति रिवर फ्रंट में सभी पांच दिनों में सशस्त्र बलों, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और उद्योग के उपकरण और कौशल सेट का प्रदर्शन किया जाएगा।
DefExpo2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक रक्षा और निर्यात में 5 अरब अमेरिकी डॉलर की आत्मनिर्भरता हासिल करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस साल DefExpo प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण होगा।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा