कुछ जवाब जुबान से नहीं दिए जाते, परफॉर्मेंस बोलता है। डीकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 70 गेंद पर नाबाद 140 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। क्विंटन डी कॉक की आखिरी मुकाबले के बाद एक तस्वीर वायरल हो रही थी। इसमें वे निराश बैठे नजर आ रहे थे। दरअसल राजस्थान के खिलाफ 7 रन बनाकर डीकॉक आउट हो गए थे। उस मैच में टीम को 24 रनों से करारी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
एक वक्त लीग स्टेज की नंबर वन टीम लास्ट फेज में टॉप टू फिनिश के लिए भी संघर्ष कर रही थी। वायरल तस्वीर में उनके चेहरे पर घोर निराशा का भाव साफ पढ़ा जा सकता था
डीकॉक : कोलकाता के खिलाफ दिखाया अपना असल अंदाज
डीकॉक ने हार नहीं मानी। कोलकाता के खिलाफ कप्तान केएल राहुल के रहते हुए अटैक की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। जिस वक्त राहुल 28 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे, उस वक्त डीकॉक ने हर गेंदबाज को मैदान के चारों तरफ शॉट मारे। देखते-देखते इस सीजन का सबसे बड़ा शतक बना दिया। लास्ट ईयर तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे डीकॉक को MI ने रिलीज कर दिया था। उन्हें लगा कि शायद अब इस खिलाड़ी में पहले वाली बात नहीं रही।
लखनऊ ने डीकॉक पर भरोसा जताया। बदले में उन्होंने ने विश्वास का मूल्य चुका दिया। लखनऊ के लिए सीजन के
सबसे बड़े मैच में उन्होंने साबित किया कि उन्हें टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े ओपनर्स में क्यों शुमार किया जाता
है। टिम साउदी जैसे गेंदबाज के खिलाफ 19वें ओवर में 3 छक्के जड़ने वाले डीकॉक ने बता दिया कि वे
आने वाले समय में टी-20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
IPL 2022 की सबसे बड़ी पारी
केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक उतरे थे। क्विंटन डिकॉक ने इस मैच
में एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी खेली और IPL के कई अपने नाम किए। इस विस्फोटक पारी में उनके बल्ले से
10 चौके और 10 छक्के निकले। वे इस पारी के बाद बतौर विकेटकीपर IPL की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले
बल्लेबाज बन गए। इस सीजन की ये सबसे बड़ी पारी थी, इससे पहले बटलर ने 116 रन बनाए


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change