रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के गाबा टेस्ट के बाद अचानक संन्यास लेने का निर्णय लिया था। भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी ऑफ स्पिनर ने खुलासा किया कि वह अपने 100वें टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रित किया था।
Also read : सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, AK-47 बरामद
100वां टेस्ट 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेला गया पांचवां टेस्ट था। उन्होंने उस मैच में नौ विकेट लिए और भारत को पारी और 64 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अश्विन ने अब खुलासा किया कि वह 100वें टेस्ट से ही विदाई ले चाहते हैं और उनका मन था कि धोनी उस पल का हिस्सा बनें। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गाबा टेस्ट के बाद अचानक ही संन्यास लेने का फैसला कर दिया था। मैच के बाद जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उनके साथ अश्विन भी मौजूद रहे और संन्यास लेने की घोषणा की थी। अश्विन के यूं अचानक संन्यास के फैसले ने सभी को चौंका दिया था।
Also read : शाहरुख-सुकुमार की चर्चा जारी, एंटी-हीरो बन सकते हैं
अश्विन ने धोनी का धन्यवाद किया, आईपीएल में सीएसके के साथ अपने पहले सत्र को याद किया
अश्विन ने कहा, मैं धोनी को अपने 100वें टेस्ट के लिए बुलाया जिससे वह मुझे मेमेंटो दे सकें। मैं चाहता था कि वो मेरा आखिरी टेस्ट हो, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि, मैंने नहीं सोचा था कि वह मुझे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में वापस लाने का उपहार देंगे। यह उससे कहीं ज्यादा अच्छा है, इसलिए मैं ऐसा करने के लिए धोनी को धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं यहां हूं। अश्विन ने साथ ही आईपीएल में सीएसके के साथ अपने पहले सत्र को याद किया और कहा कि वह मौके देने के लिए हमेशा धोनी के आभारी रहेंगे। अश्विन ने कहा, 2008 में मैं सीएसके के ड्रेसिंग रूम में मैथ्यू हेडन और धोनी सहित सभी दिग्गज खिलाड़ियों से मिला। उस समय मैं पूरे सत्र बैठा रहा।
Also read : सुनीता विलियम्स के रेस्क्यू में NASA के लिए ‘संकटमोचक’ कैसे बना SpaceX का ड्रैगन? समझिए
उस दौरान मैं कुछ भी नहीं था, मैं उस टीम में कहां खेलता जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे? धोनी ने मुझे जो दिया उसके लिए मैं पूरे जीवन उनका आभारी रहूंगा। उन्होंने मुझे मौका दिया कि मैं नई गेंद से क्रिस गेल के खिलाफ गेंदबाजी करूं। आठ सीजन के बाद अश्विन की सीएसके फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। वह इस टीम के लिए आखिरी बार 2015 में खेले थे। पांच बार की चैंपियन टीम ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अश्विन सीएसके में रवींद्र जडेजा के साथ नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी भारतीय टेस्ट टीम में काफी हिट थी। अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज के रूप में समाप्त किया था। अब वह 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation