शॉर्ट टर्म में डोमेस्टिक स्पॉट मार्केट में कॉटन का भाव 45,455 रु. से 47,500 रु. के दायरे में कारोबार करेगा। हालांकि कटाई के साथ भाव धीरे-धीरे कम होकर 40,000 रुपए के नीचे आ सकता हैं। उससे नीचे जाने पर कीमतें 35,000 रुपए प्रति गांठ के आस-पास पहुंच सकती है।
अगस्त में 8% बढ़ी कॉटन की कीमत
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक ICE कॉटन में आई मजबूती के साथ ही देश में कपास उत्पादक इलाकों में भारी बारिश और कीड़ों की वजह से फसल खराब होने की खबरें है। इसी के चलते भारतीय हाजिर बाजार में कॉटन की कीमतों में 46,000 रुपए प्रति गांठ के ऊपर मजबूती देखने को मिली थी।
अगस्त में अभी तक कॉटन की कीमतों में करीब 8% की तेजी आ चुकी है। लगातार बारिश का कपास की फसल पर निगेटिव असर पड़ा है और ऐसा लग रहा है कि कॉटन की कीमतों ने इस साल देश में अनुमानित ज्यादा फसल के आंकड़े को नजर अंदाज कर दिया है।


More Stories
लहंगे में 18 KM पैदल चली दुल्हन, 4 घंटे में पहुंची ससुराल; CM धामी से बोली- सड़क बनवा दो
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो