जैसे-जैसे अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, सरकारी अधिकारी और नागरिक चिंतित हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11 हजार 109 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 49 हजार हो गई है।
कोरोनावायरस के संक्रमण की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को सामने आए आंकड़ों में 1 हजार नए मामले जुड़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 13 अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए थे. कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है। इससे एक दिन पहले यानी 12 अप्रैल को देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र में 1115 केस आए सामने
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1100 से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि नौ लोगों की जान चली गई। राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,115 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए हैं। इसमें मुंबई शहर में ही 320 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मुंबई में कोरोना से मौत हो गई।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet