पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बंगाल दौरे को लेकर पुलिस से सतर्क रहने को कहा है। CM ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि राज्य में कोई दंगा न हो। उन्होंने कहा, RSS चीफ 17 से 20 मई तक केशियारी गांव में रहेंगे। ऐसे में प्रशासन नजर रखे कि उनका एजेंडा क्या है। इस दौरान सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे दंगा न हो।
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रशासन RSS चीफ को कुछ मिठाई और फल भेजे, जिससे उन्हें पता चले कि हम अपने मेहमानों की कैसी खातिरदारी करते हैं। लेकिन याद रहे कि अति न करें, वो इसका फायदा भी उठा सकते हैं।
ममता के बयान पर BJP को आपत्ति
बनर्जी के पुलिस को दिए गए इस तरह के निर्देश पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने आपत्ति जताई है। भाजपा नेता ने कहा मोहन भागवत सम्मानित व्यक्ति हैं। वे राज्यों का दौरा करते रहते हैं और एक मुख्यमंत्री को उनके बारे में इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता।
दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तब भी दंगे हो रहे हैं, जब भागवत यहां नहीं रहते हैं
पुलिस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की हत्या और बलात्कार कर रहे हैं, लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए
कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है।
बंगाल में RSS की 1,800 शाखाएं
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस साल फरवरी में भी उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी में 4 दिनों की बैठक की
थी। RSS ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग हिल्स और पड़ोसी सिक्किम में इकाइयां स्थापित करने की योजना बनाई है
संघ की बंगाल में करीब 1,800 शाखाएं हैं, इनमें से लगभग 450 राज्य के उत्तरी जिलों में हैं।दिलीप
घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तब भी दंगे हो रहे हैं, जब भागवत यहां नहीं रहते हैं
पुलिस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की हत्या और बलात्कार कर रहे हैं, लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए
कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees