कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को मातृ शोक हुआ है. उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हुआ था. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है.
सोनिया गांधी बीते सप्ताह ही स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी. इस समय वह विदेश में ही हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं. बीते कुछ सालों में राहुल और प्रियंका गांधी ने कई बार विदेश यात्रा की हैं. राहुल गांधी को तो अपनी विदेश यात्राओं को लेकर कई बार विरोधी दलों की आलोचना भी झेलनी पड़ी है. इस पर पार्टी को सफाई देनी पड़ी थी कि वो एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए विदेश यात्रा पर गए हैं.
सोनिया गांधी अपनी मां को देखने के लिए 23 अगस्त को ही इटली रवाना हो गई थीं
सोनिया गांधी की मां करीब 90 साल की हैं. सोनिया गांधी अपनी मां को देखने के लिए 23 अगस्त को ही इटली रवाना हो गई थीं. सोनिया गांधी की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक संदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सोनिया गांधी जी की मां पाओला माइनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. दुख की इस घड़ी में उनके पूरे परिवार के साथ मेरी सांत्वना है.
सोनिया गांधी की स्वास्थ्य जांच को लेकर ये विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि वो पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते. वहीं 2019 में जब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था, तो कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य भी इस बार अध्यक्ष पद पर नहीं बैठेगा. उनके इस्तीफे के बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा