मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दबंगों और माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग डेढ़ सौ फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के आदेश दिए। जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हालत में गरीबों को उजाड़ने वालों को बख्शा न जाए। जहां पैमाइश की आवश्यकता हो, वहां तत्काल पैमाइश कराकर विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराया जाए। पारिवारिक विवादों के मामलों में दोनों पक्षों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के निर्देश भी दिए गए।
प्रचंड ठंड के बावजूद जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री स्वयं उनकी कुर्सियों के पास जाकर मिले और भरोसा दिलाया कि सरकार हर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई की जाए।
Also Read : उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की हाई कोर्ट जमानत पर लगाई रोक
इलाज में धन की कमी नहीं बनेगी बाधा
जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उपचार में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल से संबंधित इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।
रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल और दुग्ध से अभिषेक कर हवन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्य, समृद्धि और शांतिमय जीवन की प्रार्थना की।


More Stories
मोतिहारी में नवजात की खरीद-बिक्री का खुलासा, 4.50 लाख में तय हुआ था सौदा
पूर्व BSP विधायक शाहनवाज राणा के नौ ठिकानों पर ED की छापेमारी, बैग में छिपाए करोड़ों रुपये बरामद
Indian Student Dies by Suicide in Texas Just Four Months Into Job Search After Completing US Master’s Degree