जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिले में ITBP जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. प्राप्त सूचना के अनुसार 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई. यह बस सैनिकों को चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर लेकर जा रही थी. कई जवानों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही हैं. फिलहाल कमांडोज को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
जहां पर यह हादसा हुआ है, वह पहलगाम से 16 किलोमीटर से दूर है, इसी जगह को अमरनाथ यात्रा का शुरुआती प्वाइंट माना जाता है. हादसे के शिकार हुए यह जवान अमरमाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के चलते ड्राईवर वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और जवानों से भरी बस पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी, कई फुट गहरी इस खाई में गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए हैं. हालांकि खुफिया विभाग इसके पीछे किसी साजिश की भी जांच कर रहा है.

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder