लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इधर, चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी सैनिकों ने LAC के पास देमचोक में कुछ भारतीय चरवाहों को रोक दिया। सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह उनका क्षेत्र है। ये मामला 21 अगस्त का बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने देमचोक में CNN जंक्शन पर सैडल के पास भारतीय चरवाहों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारतीय सेना के कमांडरों और चीनी सैनिकों के बीच 26 अगस्त को बैठक भी हुई।
जून 2020 में गलवान में हुई थी झड़प
भारत और चीन अप्रैल 2020 से इस क्षेत्र में डटे हुए हैं। वहीं, 15 जून 2020 को गलवान में दोनों पक्षों में हुई झड़प के बाद सेक्टर के कई क्षेत्र ‘नो पेट्रोलिंग जोन’ बन गए हैं। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, वहीं भारत ने भी चीन को काफी नुकसान पहुंचाने का दावा किया।
भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा चीन
इस झड़प के बाद से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर दोनों देशों ने जवानों की तैनाती में इजाफा किया। दोनों देशों ने करीब 50-50 हजार सैनिक तैनात किए हैं। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद पिछले साल दोनों देशों ने पैंगोंग और गोगरा से अपनी सेनाओं को वापस ले लिया था। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन चीन एलएसी पर भारत को उकसाने की कोशिशें कर रहा है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video