केंद्र सरकार 2 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकय्या की याद में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेगी। स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाक टिकट जारी करेंगे। यह जानकारी पर्यटक मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दी। साथ ही उन्होंने कहा, पिंगली द्वारा डिजाइन किया गया मूल ध्वज कार्यक्रम में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने इस दौरान पिंगली के परिवार को समारोह में आने का निमंत्रण भेजा है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके परिवार से बातचीत करेंगे। मछलीपतनम में 2 अगस्त 1876 में जन्में पिंगली ने देश के झंडे को कई तरह से डिजाइन किया है। उनकी डिजाइन को 1921 में महात्मा गांधी ने स्वीकृत किया था।
किशन रेड्डी ने कहा कि पिंगली वेंकैया को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा, मुझे इस मांग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मांग को देखते हुए आगे निर्णय लेंगे। रेड्डी ने कहा, भारत इस दौरान 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। तिरंगा यात्रा 3 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जाएगी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead