छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया।मतगणना छह नवंबर को होगी। सबसे ज्यादा वोटिंग मुनुगोडे (93 प्रतिशत) हुई। सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट (31.74) हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कोई बड़ी घटना इस चुनाव में नहीं हुई।
तेलंगाना के मुनुगोडे में 93 फीसद से अधिक मतदान
तेलंगाना में मुनुगोडे विधानसभा उपचुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को कुल 2,41,805 मतदाताओं में से 93 फीसदी से अधिक ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट झड़पों के अलावा व्यापक तौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। उपचुनाव के लिए मतगणना छह नवंबर को होगी।
बिहार के गोपालगंज और मोकामा में 52. 38 फीसद मतदान
बिहार में गोपालगंज एवं मोकामा दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। आयोग को अंतिम रूप से मतों के जोड़ने के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में उपचुनाव में दो प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। 2020 में 54.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2020 में मोकामा में 54.1 प्रतिशत, जबकि गोपालगंज में 55.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation