BYJU’S के सोशल इनिशिएटिव-एजुकेशन फॉर ऑल के लिए मेसी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। दुनिया की लीडिंग एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ने यह घोषणा की है कि एजुकेशन फॉर ऑल प्रोग्राम के लिए स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मेसी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कैप्टन हैं और पेरिस सेंट जर्मन क्लब के लिए भी खेलते हैं। मेसी ने BYJU’S के साथ देश में बेहतर एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए करार पर साइन किया है।
एजुकेशन फॉर ऑल प्रोग्राम
BYJU’S का कहना है कि 5.5 मिलियन भारतीयों की आवाज को दुनिया के सबसे बड़े और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की आवाज मिलेगी। BYJU’S का एजुकेशन फॉर ऑल प्रोग्राम नॉन प्राफिट है और देश भर के 5.5 मिलियन बच्चों के लिए चलाया जा रहा है। इसका बेहतर सोशल इंपैक्ट भी है। कंपनी का कहना है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल प्लेयर के साथ उनके जुड़ाव से BYJU’S का ग्लोबल फुटप्रिंट बढ़ेगा। कंपनी सभी के लिए बेहतर और अफोर्डेबल एजुकेशन देने का लक्ष्य रखती है। इससे पहले BYJU’S ने एक और उपलब्धि तब हासिल की जब BYJU’S कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ऑफिशियल स्पांसर बनी। दुनियाभर में फुटबॉल के लगभग 3.5 बिलियन फैन हैं। इनमें 450 मिलियन लोग लियोनेल मेसी के सोशल मीडिया को फॉलो करते हैं।
इस लांग टर्म एनगेजमेंट में लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने का कैंपेन करेंगे। मेसी अपने देश अर्जेंटीना की जीत के लिए कैंपेन करेंगे। साथ ही BYJU’S के एजुकेशन फॉर ऑल को भी प्रमोट करेंगे। BYJU’S का मानना है कि लियोनेल मेसी ग्रेटेस्ट लर्नर ऑफ ऑल टाइम हैं। उनके इसी स्किल की वजह से और सीखने की जिज्ञासा के कारण यह संभव हो सका कि फुटबॉल में क्या-क्या हो सकता है। मेसी को दुनिया का सबसे बेहतर पासर, बेस्ट ड्रिब्लर और बेस्ट फ्री-किक लगाने वाला प्लेयर माना जाता है। उनकी यह सफलता दर्शाती है कि वे प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखकर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़े हैं। BYJU’S यह विश्वास करती है कि मेसी दुनिया भर करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही वे वर्क एथिक्स, स्टडी ऑफ द गेम और सीखने से प्यार की कला विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation