नागपुर: मवाशिम जिले से अजीब मामला सामने आया है। जहां मवाशिम जिले के सरसी गांव में महिला के सब्जी छिलने के दौरान उसकी 3-3.5 तोले की सोने की सब्जी के छिलके में गिर गई। महिला ने सब्जी को छीलकर उसके छिलको को इक्ठ्ठाकर प्लेट में रख दिये। लेकिन 28 सितंबर की सुबह परिवार के किसी व्यक्ति ने भैंस को चारे के रूप में प्लेट में रखे छिलके खिला दिए।
Also Read: Simple DIY Home Hacks to Make Life Easier
महिला ने अपने पति को बताया कि उसे दोपहर में एहसास हुआ, कि उसकी सोने की चेन गायब थी। पहले तो महिला को लगा कि चेन चोरी हो गई है। बहुत ढूंढने के बाद भी चेन नही मिली। लेकिन बाद में महिला को याद आया कि उसकी चेन सब्जी के छिलकों में गिर गई थी। भैंस ने सोयाबीन के छिलकों के साथ सोने की चेन भी खा ली। महिला ने इस घटना की सूचना अपने पति को दी। पति भोयर भैंस को स्थानीय पशु चिकित्सक के पास ले गया।
Also Read: Netflix के बाद अब Disney+ Hotstar की भी पासवर्ड शेयरिंग की सीमा होगी तय
भैंस की पेट की सर्जरी से रु 2.5 लाख के सोने की चैन की पुनर्प्राप्ति

गांव के पशुचिकित्सक डॉ. ज्ञानेश्वर इधोले ने भोयर को भैंस को वाशिम ले जाने के लिए कहा, जहां एक अनुभवी पशुचिकित्सक डॉ. कौडिन्य ने भैंस के पेट की जांच की।
Also Read: Delhi Rs 25 Crore Heist: 3 Accused Arrested, Some Gold Recovered
डॉ. कौंडिन्य और उनकी टीम ने शुरुआत में भैंस के पेट के अंदर कुछ धातु की पुष्टि करने के लिए मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया। बाद में, उन्होंने इसके सटीक स्थान की पुष्टि करने के लिए सोनोग्राफी की। उन्होने भैंस के पेट की सर्जरी की। 29 सितंबर को, उन्होंने सर्जरी कर सफलतापूर्वक सोने की चेन पुनः प्राप्त कर ली।
डॉ कौडिन्य ने कहा शहरी इलाकों में प्लास्टिक, धातु, सिक्के और कई खतरनाक चीजें खाने वाली देसी गायों की सर्जरी करना नियमित है। हालाँकि, यह एक अनोखा मामला था जिसमें हमने रु 2.5 लाख का सोना बरामद किया। सोने की चैन मिलने से परिवार में खुशियां छा गई।
Also Read: Cauvery Row Protest: 44 Flights Affected, Schools Closed in Karnataka


More Stories
500+ छात्रों की फीस लेकर लखनऊ का कोचिंग संचालक हुआ फरार, गैलेक्सी क्लासेज बंद
From In-Flight Meals to Mid-Air Chaos: Air India Flight Diverted to Zurich After Heathrow ATC Glitch
Kanpur Trader Killed After Confronting Men Over Public Urination