ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत नाजुक है। महारानी 96 साल की हैं। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा है। बकिंघम पैलेस की ओर से महारानी की हेल्थ पर बयान जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं।
स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उनका इलाज चल रहा है। द टेलीग्राफ की खबर की मुताबिक, क्वीन के परिवार के लोग अब बाल्मोरल कासल में पहुंचने लगे हैं। बीबीसी के अनुसार प्रिंस विलियम, एंड्र्यू और एडवर्ड स्कॉटलैंड के एबरडीन एयरपोर्ट पर उतर कर बाल्मोरल कासल की ओर निकल गए हैं। साथ में ड्यूक ऑफ कैंब्रीज, ड्यूक ऑफ यॉर्क भी हैं।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।
क्वीन एलिजाबेथ 2 जून 1953 को ब्रिटेन की महारानी के पद पर आसीन हुईं थीं। जब एलिजाबेथ क्वीन बनीं तब दुनिया ही नहीं ब्रिटेन में भी राजशाही पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन महारानी एलिजाबेथ ने तमाम विरोध के बावजूद शाही परिवार के रुतबे और असर को बरकरार रखा।
दरअसल, क्वीन एलिजाबेथ के करीब सत्तर साल के कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन ही नहीं बल्कि समूची दुनिया में भारी बदलाव हुए। इस दौरान ब्रिटेन ने सिर्फ आर्थिक चुनौतियों का ही नहीं बल्कि राजनीतिक संकटों का भी सामना किया।
उतार-चढ़ाव के दौर में ब्रिटेन की महारानी अपने देश की जनता के लिए भरोसे का प्रतीक बनीं रहीं।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश