वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बैटर ब्रायन लारा सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच बनाए गए हैं। वे टॉम मूडी की जगह लेंगे। वे पहली बार किसी T-20 टीम के हेड कोच बने हैं।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपने अधिकृत अकाउंट से यह ऐलान किया है। उसने 53 साल के इस कैरेबियाई स्टार का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘क्रिकेटिंग लीजेंड ब्रायन लारा आने वाले सीजन के लिए हमारे हेड कोच होंगे।’
उसने टॉम मूडी के फोटो के साथ लिखा- ‘हमारा अनुबंध उनके साथ खत्म हो रहा है। इस मौके पर हम टॉम को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। यह सालों तक शानदार सफर रहा। हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’ लारा साल 2021 में बतौर बैटिंग कोच हैदराबाद से जुड़े थे।’
ऑस्ट्रेलियाई कोच टॉम मूडी साल 2013 में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। वे 2019 तक टीम के साथ रहे। इस दौरान टीम 5 बार प्लेऑफ में पहुंची और एक बार (2016 में) चैंपियन भी बनी। 2020 में मूडी की जगह ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेवर बेलिस हेड कोच बने। फिर मूडी ने पिछले साल निदेशक के रूप में सनराइजर्स में वापसी की थी। बाद में उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया।



More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation