तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट–टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज पर 50 रनों की जीत हासिल की है। इस जीत से कीवी टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। अब निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा।
ब्रिजटाउन में इस वर्षा बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रन ही बना सकी। उसके 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जबकि 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच फिन एलन ने 96 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोट के चलते बाहर हुए। ऐसे में टॉम लॉथम ने कमान संभाली। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी चुनी। कैरेबियन गेंदबाजों ने कप्तान निकोलस पूरन का यह निर्णय शुरुआती पलों में सही सबित किया। क्योंकि पहले 10 ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के 31 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। फिर फिन एलन और डेरेल मिशेल (41) के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के भी 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में आउट हुए।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief