हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़, जैसे अक्षय कुमार, ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले इस दिग्गज कलाकार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान जैसी कई हिट फिल्में दीं, जिनकी वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी पहचानते थे। इस महान सुपरस्टार के खोने पर फैंस और बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
Also read : जरूरी खबर: हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट सुधारें, जानें कारण व इलाज
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक. RIP मनोज सर. ओम शांति. एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाथ जोड़ने और टूटे दिल की इमोजी शेयर करते हुए सुपरस्टार मनोज कुमार की एक मुस्कुराती ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं. दिवंगत सुपरस्टार मनोज कुमार की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने एक्स पर लिखा, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, महान एक्टर और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार साहब के निधन से अत्यंत दुःख हुआ.
Also read : पहले चार दिन की कमाई में टॉप 10 में भी नहीं टिकी ‘सिकंदर’, ‘टाइगर 3’ से रही मीलों पीछे
मनोज कुमार को श्रद्धांजलि: मनोज मुंतशिर ने लिखा भावुक संदेश
उन्हें हमेशा मिस्टर भारत के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने हमें हमेशा रोटी, कपड़ा और किसान के बारे में याद दिलाया. हमारी ईमानदारी और देशभक्ति. हमारी संस्कृति और हमारी जड़ें. आप बहुत याद आएंगे सर. शांति से विश्राम करें. गीतकार मनोज मुंतशिर ने महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. मुंतशिर ने संवेदनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की. उन्होंने लिखा, जीवन भर इस बात का अभिमान रहा और रहेगा, कि मेरा नाम आपसे मिलता है. देशभक्ति का पहला पाठ आपकी फिल्मों ने पढ़ाया. उन्होंने आगे कहा, भारत से प्यार करना मुझे भारत कुमार ने सिखाया. आप न होते, तो वो चिंगारी न होती जो मेरी साधारण सी कलम से ‘तेरी मिट्टी’ लिखवा ले. अलविदा मेरे हीरो!
Also read : अनंत अंबानी की पदयात्रा: आस्था, संकल्प और करुणा का प्रतीक
बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया. इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया. इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई. बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और लोग मनोज कुमार को नोटिस करने लगे. इसके बाद तो मनोज कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches