आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। जैसे ही यह ट्रेलर सामने आया, कई लोगों को एक अंग्रेजी फिल्म की याद आ गई। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब तक इसकी कहानी या थीम को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैन्स को यह ट्रेलर काफी पसंद आया और इसकी भावनात्मक अपील ने लोगों का दिल छू लिया. फिल्म में आमिर खान एक बार फिर शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका क्लासरूम कुछ अलग है। वे अब किताबों की जगह बास्केटबॉल कोर्ट पर बच्चों को ट्रेनिंग देते दिखाई देंगे।
Also read : ऑपरेशन सिंदूर: डीजीएमओ बैठक जल्द, कश्मीर-सिंधु जल पर चर्चा नहीं
ये बच्चे भी बेहद खास हैं क्योंकि हर कोई अपनी तरह से भी टैलेंटेड है. आमिर खान इस फिल्म में डिफ्रेंटली एबल्ड बच्चों को बास्केटबॉल की कोचिंग देते दिखेंगे. फिल्म में आमिर खान एक बार फिर शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका क्लासरूम कुछ अलग है। वे अब किताबों की जगह बास्केटबॉल कोर्ट पर बच्चों को ट्रेनिंग देते दिखाई देंगे। आप सोच रहे होंगे कहानी तो दिल छूने वाली है. कहानी वाकई दिल छूने वाली है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म के स्टार आमिर नहीं बल्कि वो बच्चे हैं जिन्होंने आमिर के साथ मिलकर इस फिल्म को संभव बनाया.
क्या ‘सितारे जमीन पर’ भी है एक विदेशी फिल्म का रीमेक? ‘चैम्पियंस’ से मिलती है कहानी!
लेकिन एक बात जो इस ट्रेलर को देखकर दिमाग में आती है वो ये कि ये फिल्म एक विदेशी फिल्म का रीमेक है. जी हां इसी कहानी को लेकर एक फिल्म स्पैनिश भाषा में बनी थी. उस फिल्म का नाम था चैम्पियन. इसके बाद साल 2013 में इसी नाम और इसी कहानी के साथ एक फिल्म अंग्रेजी में भी आई. जब आप चैम्पियन का ट्रेलर देखेंगे तो समझ जाएंगे कि आमिर खान ने फिल्म का आइडिया वहीं से पिक किया है. बस अजीब ये बात लगी कि इसे लेकर कभी कोई जानकारी नहीं दी. इससे पहले आमिर खान हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक लाल सिंह चड्ढा बना चुके हैं.
Also read : अमृतसर में ज़हरीली शराब का कहर: 14 की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ़्तार


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed