टीम ने यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ मोहाली साइबर थाने में केस दर्ज है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था लेकिन वे इसके लिए नहीं पहुंचे थे। भाजपा नेता बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।
बग्गा के करीबियों के मुताबिक करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। जिसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए। बग्गा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आप विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।
भाजपा नेता : पिता बोले- पुलिसवालों ने मेरे मुंह पर मुक्का मारा
तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने कहा, ‘पंजाब पुलिस के लोग तजिंदर को खींचकर ले गए। उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मुझे रोककर एक कमरे में ले गए। वहां मेरे मुंह पर मुक्का मारा गया। पंजाब पुलिस मेरा फोन भी छीनकर ले गई। अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाना चाहते हैं।’ इसके बाद प्रितपाल बग्गा बेटे के बारे में जानकारी लेने जनकपुरी थाने पहुंचे।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा बोले- बग्गा सच्चा सरदार, डरेगा नहीं
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे इस तरह की हरकतों से न डराया जा सकता है और न ही कमजोर किया जा सकता है। मिश्रा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल केजरीवाल की पर्सनल नाराजगी और खुन्नस निपटाने के लिए किया जा रहा है। यह पंजाब और पंजाब के जनादेश का अपमान है।
कांग्रेस बोली- पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे केजरीवाल
बग्गा की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने गलत करार दिया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल
अपने एजेंडे के लिए पंजाब पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बग्गा की गिरफ्तारी के तरीके पर
ऐतराज जताया।
AAP प्रवक्ता के बयान पर दर्ज हुआ था केस
दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पर पंजाब के मोहाली में केस दर्ज है। यह केस आप के प्रवक्ता
सन्नी आहलूवालिया के बयान के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम सेल में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता सन्नी आहलूवालिया ने
बग्गा पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। यह केस IPC की
धारा 153A, 505, 505(2) और 506 के तहत दर्ज किया गया है।
इस बारे में बग्गा के एक विवादित ट्वीट का हवाला दिया गया है। जो दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स
मूवी पर केजरीवाल के बयान के बाद किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बग्गा ने केजरीवाल को
धमकी भरे लहजे में एक के बाद एक ट्वीट किए।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा