लखीसराय में मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। यह घटना सोमवार को पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में हुई। बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़ा था, फिर भी रसोई कर्मियों ने उसे निकालकर परोस दिया। आठवीं की छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि खाने में गिरगिट मिला था, जिसके बाद सभी बच्चे बीमार हो गए।
शिक्षक अजय सर ने बच्चों से यह कहकर चुप रहने को कहा कि “किसी को मत बताना,” लेकिन एक बच्चे ने जवाब दिया, “अगर हम मर गए तो आप क्या करेंगे?” फिर सर ने कहा, “घर जाओ और वहां जाकर खाना खा लो।” बीमार हुई नंदनी कुमारी ने बताया कि स्कूल में खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। एक अन्य छात्र ने कहा कि खाने के बाद उसे सिर में दर्द होने लगा और सब्जी में गिरगिट गिर गया था।
Also Read: पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, अफरोजा ने 700 दिनों में 950 सिम बदले
10 बच्चों में पाया गया फूड प्वाइजनिंग
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी बीमार पड़े बच्चों के सेहत की जांच की। जांच में 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले। अन्य बच्चों में घबराहट देखी गई। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। वहीं इसकी जंजारी मिलने पश्चात एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और शिक्षा पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।
Also Read: रुद्राक्ष महोत्सव में 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को स्टॉपेज
देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य
जिला शिक्षा अधिकारी यदुवंश राम के अनुसार] बच्चों ने दोपहर 12 बजे भोजन किया था। उन्होंने देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य जताया। डॉक्टरों का कहना है कि 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर 84 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे की हालत में सुधार है, कोई चिंता की बात नही है। मामले की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। दोषी लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: जन्म देकर ली जान: पुलिस ने मां और दो महिलाओं को बेटी की हत्या में घेरा


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed