बिहार में कांग्रेस के भीतर राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 6 सीटें मिलने के बाद अब पार्टी को आशंका है कि उसके सभी विधायक विद्रोह कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो बिहार विधानसभा में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे विधायकों से करेंगे सीधी बातचीत, नाराज़गी दूर करने और संगठन मजबूत करने पर होगा मंथन
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी 6 विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली तलब किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार कांग्रेस नेतृत्व ने पहले विधायकों से संवाद स्थापित करने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठकों में विधायक शामिल नहीं हुए। इसके बाद केंद्रीय आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा।
Also Read: देहरादून MBBS रैगिंग केस: मुस्लिम छात्र की जूते से पिटाई, बाल काटने का आरोप


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation