एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है। लेकिन ये पूरी तरह से नहीं होगी। गूगल ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी को अपडेट किया है जिसमें कई बदलाव किए गए है जो 11 मई से प्रभावी होंगे। नई पॉलिसी से होने वाले बदलाव से प्ले स्टोर पर मिलने वाले कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
नई गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी से होगा बदलाव
रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होगी। इसका मतलब है कि ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब ACR और दूसरे पॉपुलर ऐप काम नहीं करेंगे।
रिकॉर्डिंग का फीचर फोन में तो कर सकेंगे इस्तेमाल
यदि आपके एंड्रॉयड फोन के डायलर में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है, तो भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। गूगल ने खुलासा किया है कि प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है, इस तरह नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग काम करेगी।
गूगल की एक वेबिनार के एक प्रेजेंटर ने कहा, ‘यदि ऐप फोन पर डिफॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है।’
शाओमी फोन का इस्तेमाल करने वालों को टेंशन नहीं
अभी तक, गूगल के पिक्सेल और शाओमी फोन अपने डायलर ऐप्स पर एक डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डर के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पिक्सेल या शाओमी फोन है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation