राजस्थान में जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा सुलग रहा है। यहां सांगानेर में बुधवार रात को यहां दो युवकों के साथ एक दर्जन से ज्यादा नकाबपोशों ने मारपीट करके उनकी बाइक जला दी। इसके बाद लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने का विरोध किया। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
घायलों को इलाज के लिए ले जाने के बाद भी शहर में तनाव कम नहीं हुआ। हालात को देखते हुए सांगानेर इलाके में 33 थानों के 150 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, गुरुवार सुबह पूरे जिले में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इधर, जोधपुर में ईद पर जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद अभी भी शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। साथ ही इंटरनेट भी बंद रखा गया है
भीलवाड़ा : बुधवार की देर रात हुआ हमला
भीलवाड़ा के SP एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। यहां सांगानेर के करबला रोड पर बैठे हुए दो युवक आजाद और सद्दाम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद हालात बिगड़े। अब तक दोनों युवकों पर हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
लोगों से शांति रखने की अपील
कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि दोनों युवकों के साथ मारपीट और बाइक जलाने के मामले में पुलिस टीम हमलावर
की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर CCTV फुटेज खंगाले
जा रहे हैं। लोगों से सूचना जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों
से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
अतिसंवेदनशील क्षेत्र है सांगानेर
भीलवाड़ा का उपनगर सांगानेर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में माना जाता है। राजस्थान में करौली, अलवर, जोधपुर और अब भीलवाड़ा में
माहौल खराब करने की कोशिश के तौर पर इस घटना को देखा जा रहा है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation