होली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस कदम से भीड़ को कम किया जा सकेगा और भगदड़ जैसी घटनाओं से बचा जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि यदि आपके पास वेटिंग टिकट है, तो आपको स्टेशन पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
बता दें कि महाकुंभ के दौरान दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। सुरक्षा के लिए स्टेशन पर कैमरे और वॉर रूम स्थापित होंगे। स्टेशन के बाहर वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे। यात्रियों को तभी प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाएगा जब उनकी ट्रेन आने वाली होगी।
Also Read: PM मोदी का मॉरीशस में भव्य स्वागत
गैरकानूनी रास्ते होंगे बंद
सुरक्षा बढ़ाने और आवाजाही को आसान बनाने के लिए सभी गैरकानूनी रास्ते बंद करने की भी योजना बनाई जा रही है। स्टेशन और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे भीड़ पर नजर रखेंगे। इससे किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
Also Read: काम और जीवन संतुलन: कितने घंटे काम ठीक? बर्नआउट कर्मचारी
अब आसानी से नहीं मिलेगा जनरल टिकट
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, विक्रमशिला, एलटीटी, अंग, वनांचल सहित भागलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों की जनरल बोगियों में भीड़ के कारण सीट के लिए मारामारी और धक्का-मुक्की की स्थिति रहती है, इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए सीमित संख्या में ही टिकट की बिक्री करने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को लंबे सफर को आराम से पूरा करने में मदद मिलेगी
भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से रेलवे सामान्य टिकटों की बिक्री पर अंकुश लगाएगा। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बिकने वाली टिकटों पर निगरानी रखी जाएगी।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन डायरेक्टर को अस्थायी रूप से वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे। स्टेशन के सभी अधिकारी स्टेशन डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली, मुंबई सहित अन्य जगहों के लिए पांच होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। भागलपुर से होली के बाद अधिकांश स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा, जबकि दूसरे जगह से स्पेशल ट्रेन के पहुंचने शुरू हो गए हैं, लेकिन स्पेशल ट्रेन के समय पर संचालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ट्रेन पहले ही दिन सोमवार को स्पेशल ट्रेन तय समय से तीन घंटे की देरी से भागलपुर पहुंची। 04067 नई दिल्ली होली स्पेशल का यहां पहुंचने का समय 4:15 बजे है, लेकिन यह ट्रेन अपने नियत समय से तीन घंटे विलंब से 7.25 बजे आई। विलंब परिचालन के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Also Read: IndusInd Bank के शेयर में भूचाल, आज सीधे 20 प्रतिशत लुढ़क गया, इतने पर आ गया भाव


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation