महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। रेड में इनके यहां से 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे, मोती मिले। आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब हो गई।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 7 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी गुरुवार को मीडिया को दी गई।
पूरी टीम ने बाराती बनकर शहर में एंट्री की। गाड़ियों पर शादी के स्टिकर चिपके थे। कुछ पर लिखा था- दुल्हनिया हम ले जाएंगे। यही कोड वर्ड भी था। रेड में आयकर विभाग के 260 अफसर और कर्मचारी शामिल थे, जो 120 से ज्यादा गाड़ियों में आए थे। इस ऑपरेशन को एक ही समय में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका जताई थी।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief