बांदा नाव हादसे में लापता 17 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन फिर से शुरू हो गया है. नदी के किनारे लापता लोगों के परिजनों की भीड़ है. 18 घंटे से लापता को ढूंढने की जंग जारी है. बांदा जिले में गुरूवार को यमुना नदी में रक्षाबंधन पर नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया था. इसमें 20 से ज्यादा लोग बह गए. नाव पर 33 से ज्यादा लोग सवार थे. थाना असोथर के राम नगर कौहन घाट के सामने नाव डूबी है. अब तक 3 डेड बॉडीज नदी से निकाली जा चुकी हैं.
वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. बांदा नाव हादसे में सीएम योगी ने पीड़ितों की तत्काल मदद और राहत के निर्देश दिए. दो मंत्रियों रामकेश निषाद और राकेश सचान को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए. इतना ही नहीं, मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से प्रति मृतक 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के लिये भी निर्देश दिए.
बता दें कि यह हादसा गुरुवार शाम करीब चार बजे मरका थाना क्षेत्र के कस्बा मरका में हुआ. यमुना नदी में नाव पलट जाने से दो लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें 13 लोग तैरकर किसी तरह बचे हैं. 17 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. बचे लोगों की मानें तो लापता सभी लोग डूब गए हैं और उनके बचने की संभावना नहीं है. नाव में तीन बाइकें और छह साइकिलें भी रखी थीं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation