बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) बाबा को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रावण से फोन पर बात होने का दावा कर रहे हैं.
बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों लोगों के बीच चर्चा कि विषय बने हुए है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा है कि वह पहले से ही जान लेते हैं कि उनके पास आने वाले शख्स के मन में क्या चल रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने उनके इस दावे पर सवाल उठाया है और कहा कि वह माइंड रीडिंग करते हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनकी लंकाधिपति रावण से भी बात हो चुकी है.
क्या रावण से हुई बागेश्वर धाम बाबा की बात?
बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उन्होंने रावण से बुंदेली भाषा में बात की. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री मजाकिया अंदाज में कहते हुए दिख रहे हैं कि माई डियर रावण! कैसे हो? तब रावण ने कहा कि हैलो! बागेश्वर वाले बोल रहे हैं. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने रावण से पूछा कि माता सीता का हरण उसने क्यों किया? उसने भगवान राम से युद्ध क्यों किया?


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation