नागपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस बूथ के पास जिलेटिन से भरा बैग बरामद हुआ है। आज इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र ATS की एक टीम नागपुर जा रही है। पुलिस को बैग के अंदर से जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े बरामद हुईं हैं। जिलेटिन का इस्तेमाल कानूनी तौर पर खदानों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस संदिग्ध बरामदगी के बाद अब जांच एजेंसीज सतर्क हो गई हैं।
ऐसी ही जिलेटिन की छड़ें उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी एक स्कार्पियो से भी बरामद हुईं थी। इस SUV के मालिक मनसुख हिरेन की बाद में हत्या कर दी गई और इसी मामले में कई पुलिसकर्मी अभी जेल की सलाखों के पीछे हैं। NIA आज भी इस मामले की जांच कर रही है।
नागपुर : ऐसे हुई बैग की बरामदगी
ये बैग स्टेशन के सामने पुलिस बूथ के पास मिला है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की नजर इस बैग पर पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब डिटेक्टर की मदद से बैग खोला, तो इसमें जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। RPF और GRP पुलिस ने उस परिसर को घेर लिया
और मौके पर बम डिटेक्टर टीम को बुलाया गया। बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में जिलेटिन के
साथ साथ पावर सर्किट भी था जो विस्फोट के काम आता है।
CCTV फुटेज के सहारे हो रही है जांच
नागपुर पुलिस ने तुरंत QRT टीम को तैनात किया और सर्च ऑपरेशन चलाया है। CCTV फुटेज के सहारे जांच
को आगे बढ़ाया जा रहा है। नागपुर में आरपीएफ अफसर आशुतोष पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग
मिलने के बाद हमने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड को इसकी जानकारी दी थी। पांडे
के मुताबिक, जिलेटिन की छड़ें भले ही 54 विस्फोटक साम्रगी कम मात्रा में थी। अधिकारी ने कहा कि ऐसी
जिलेटिन की छड़ें आमतौर पर कुओं में या औद्योगिक उद्देश्य के लिए कम तीव्रता वाले विस्फोट को स्थापित करने के
लिए उपयोग की जाती हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation