अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज कुंभ मेले के बाद बड़ी संख्या में भक्त सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के लिए सीधे अयोध्या पहुंच रहे हैं। सरयू घाटों से लेकर मंदिरों तक महाकुंभ जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जिससे शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने चार पहिया वाहनों पर प्रमुख मार्गों में प्रतिबंध लगाया, यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्ते जानना जरूरी
भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया है। साकेत महाविद्यालय से टेढ़ी बाजार, उदया चौराहा से टेढ़ी बाजार, मोहरा चौराहा से टेढ़ी बाजार और लता मंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार की ओर किसी भी चार पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था भीड़ का दबाव कम करने और दर्शन को सुचारु बनाने के लिए की गई है। शहर के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
Also Read: ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली फिर नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को बड़ा झटका


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs