न्यूयॉर्क पुलिस ने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली है। प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हमलावर का नाम हादी मटर है और वो फेयरव्यू, न्यू जर्सी का रहने वाला है। हालांकि हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। साथ ही बताया जा रहा है कि घंटों की सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
न्यूयॉर्क पुलिस कमांडर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि दिन में करीब 10बजकर 47मिनट पर स्पीकर रुश्दी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद हमलावर ने उनकर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
इससे पहले, सलमान रुश्दी को अपनी किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के लिए जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा था। पहले भी पश्चिमी न्यूयॉर्क एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनपर हमला हो चुका है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पुष्टि की है कि सलमान जीवित हैं और एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder