बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कपल ने मुंबई के पाली हिल स्थित एक बिल्डिंग में पूरा फ्लोर खरीद लिया है और कपल अपनी शादी के बाद इसी घर में शिफ्ट होगा। अब इस बात पर खुद अथिया का बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की खबरों को अफवाह बताया है।
अथिया : मां-पापा के साथ रहूंगी
एक इंटरव्यू में अथिया ने नए घर में शिफ्ट होने के सवाल पर कहा, मैं किसी और के साथ नहीं शिफ्ट हो रही हूं। हां लेकिन इस ब्रांड न्यू घर पर अपने परिवार यानी मां पापा के साथ रहूंगी। फिलहाल अथिया अपने मां पापा और भाई अहान शेट्टी के साथ साउथ मुंबई के अल्टमाउंट रोड स्थित घर में रहती हैं।
शादी की बात पर नहीं दिया जवाब
शादी की खबरों पर पूछने पर अथिया ने कहा, मैं इस तरह के किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दूंगी। मैं खुद थक चुकी हूं, ये बातें सुनकर अब मैं सिर्फ हंसती हूं। लोगों को जो सोचना है उन्हें सोचने दो।
माना शेट्टी करेंगी इंटीरियर डेकोरेशन
अथिया के पाली हिल में संधु पैलेस नाम की बिल्डिंग में पूरा फ्लोर खरीद लिया है। हालांकि इस बिल्डिंग
के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। उनके इस घर के इंटीरियर का काम अथिया की मां माना
शेट्टी करेंगी। माना ने इंटीरियर डेकोरेशन में मास्टर डिग्री ली हुई है।शादी की खबरों पर पूछने पर
अथिया ने कहा, मैं इस तरह के किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दूंगी। मैं खुद थक चुकी हूं,
ये बातें सुनकर अब मैं सिर्फ हंसती हूं। लोगों को जो सोचना है उन्हें सोचने दो। इन्हीं सब
के चलते कपल फिलहाल अपने रेंट वाले घर पर रहेगा। कपल की नया घर आलिया-रणबीर के घर से दो
बिल्डिंग दूर है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal