चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलिंपिक काउंसिल ने कहा कि एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था।
चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।
एशियन गेम्स : 40 खेलों के 61 इवेंट
यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं।
11 साल बाद टी-20 की वापसी हुई
इस बार के एशियन गेम्स में 11 साल बाद टी-20 की वापसी भी होनी थी।
चीन में कोरोना की वजह से कई इवेंट हो गए हैं रद्द
चीन में कोरोना की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा चुका है। 2022 पैरालंपिक और
शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।
एशियन गेम्स : भारत ने 1990 को छोड़कर हर बार जीते हैं गोल्ड मेडल
भारत ने 1990 को छोड़कर हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, हमेशा
मेडल टैली में टॉप 10 देशो में भी शामिल रहा है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139
गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैंचीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26
शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत
8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम
नहीं हो रहे हैं।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video