जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने के लगभग 9 घंटे बाद, आसाराम की तबीयत बिगड़ गई. मंगलवार रात करीब 11 बजे, उन्हें पुलिस सुरक्षा में आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्तमान में, वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं.तबीयत खराब होने के सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन सरेंडर के समय उनके पैर में प्लास्टर बंधा देखा गया था, जो एक संभावित कारण हो सकता है.
Also read:
राजस्थान हाई कोर्ट में आज दोपहर लंच के बाद जमानत की अवधि बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई की जाएगी. आसाराम के वकीलों ने वही मेडिकल रिपोर्ट राजस्थान हाई कोर्ट में पेश की है, जिसके आधार पर गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस कुछ दिन पहले आसाराम को 3 महीने की अतिरिक्त जमानत दे चुके हैं. आसाराम दो राज्यों में दो अलग रेप केस में दोषी है, इसीलिए उसे जेल से बाहर रहने के लिए दोनों राज्यों के हाई कोर्ट से जमानत लेनी पड़ती है. अगर आसाराम को आज जमानत मिल जाती है तो वो जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेगा. अगर नहीं, तो उसे फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा और सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकेगा.
Also read: ट्रॉफियां बेचकर मदद करने वाले अर्जुन भाटी को यूथ अवॉर्ड मिलेगा
आसाराम की जमानत याचिका में स्वास्थ्य संबंधी तर्क और अदालत का निर्णय
आसाराम ने जमानत अवधि बढ़वाने के लिए गुजरात हाई कोर्ट में कई तरह की मेडिकल रिपोर्ट पेश की है. उसने मौलिक अधिकारों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि वह 86 साल का है और दुनिया में बहुत कम लोग 75-80 वर्ष की आयु के बाद कोई इनवेसिव सर्जरी सहन कर पाते हैं. उसने बताया कि भारतीय संविधान के तहत दोषियों के भी अपने अधिकार होते हैं. यदि कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इलाज की आवश्यकता महसूस करता है, तो यह अधिकार अनुच्छेद 21 के तहत आता है.
कोर्ट में पेश की गई जोधपुर AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, जिसकी वह “हाई रिस्क श्रेणी” में आता है. इन रिपोर्टों के अनुसार, आसाराम को विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी, नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है. आसाराम की वकील के मुताबिक, आसाराम की कई मेडिकल जांच की गई हैं और सभी विशेषज्ञों की सलाह और रिपोर्ट में कम से कम एक बात समान है कि यह एक घातक स्थिति है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आवेदक की स्थिति या स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है.AAlso read: Sam Altman teases Version 2 after the overwhelming success of the Studio Ghibli-themed photos


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches