दरअसल, बारिश के कारण बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का टारगेट मिला था. उससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे. जब बांग्लादेश ने पारी की शुरूआत की तो धमाका कर दिया. एक समय ऐसा लगने लगा कि मैच बांग्लादेश जीत जाएगी. बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने थे. आठवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर राहुल ने डीप मिडविकेट से सटीक थ्रो पर दास को रन आउट कर मैच को बदल दिया.
अर्शदीप ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट
अर्शदीप ने बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर में अफिफ हुसैन और शाकिब अल हसन को आउट कर मैच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया.यही नहीं जब भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी भी अर्शदीप को दी. बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद पर 20 रन चाहिए थे. ऐसे में अर्शदीप ने इस अहम ओवर में शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिला दी.
चौथी गेंद पर नुरुल हसन ने 2 रन लिए फिर समीकरण 2 गेंद पर 11 रन बन गया था. फिर पांचवी गेंद पर नुरुल हसन ने चौका लगाया, जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 1 गेंद पर 7 रन चाहिए थे और मैच को टाई करने के लिए 6 रन की दरका था.साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं और अभी कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके हैं. अर्शदीप ने साबित कर दिया है कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed