तालिबान ने अमेरिकी फिल्म निर्माता और अफगानिस्तानी प्रोड्यूसर को हिरासत में लिया है। न्यूयॉर्क स्थित एक मीडिया वॉचडॉग ने बताया कि अमेरिकी फिल्म निर्माता आइवर शीयरर और अफगान प्रोड्यूसर फैजुल्लाह फैजबख्श को तालिबान ने जबरदस्ती हिरासत में ले लिया है।
17 अगस्त को पत्रकार शीयरर और फैजबख्श राजधानी काबुल में जिला 10 के शेरपुर इलाके में शूटिंग कर रहे थे। इसी जगह पर अमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा नेता अयमान अल जवाहिरी मारा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानियों ने दोनों को किसी सीक्रेट जगह पर रखा है।
रिहाई की मांग उठी
दरअसल, अमेरिकी पत्रकारों ने इस मामले को लेकर कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPJ) से बात की थी। जिसके बाद न्यूयॉर्क स्थित एक मीडिया वॉचडॉग ने शीयरर और फैजबख्श को रिहा करने की मांग की है।
जासूस होना का शक
CPJ के मुताबिक, कुछ तालिबानी सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें फिल्मिंग करने से रोक दिया था। उनसे काम को लेकर सवाल पूछे गए। वर्क परमिट की जांच की गई। उनके आईडी कार्ड्स, पासपोर्ट्स और सेलफोन भी देखे गए। तालिबानी गार्ड उन्हें अमेरिकी जासूस बताते रहे। इसके बाद शीयरर और फैजबख्श को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी तालिबान के खुफिया विभाग को दी। इसके बाद 50 आर्मड इंटेलिजेंस ऑपरेटिव शीयरर और फैजबख्श की आंखों पर पट्टी बांध कर ले गए।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder