अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना के बाद गन कल्चर को खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गन कल्चर का सपोर्ट किया है। ट्रम्प ने बंदूक नियंत्रण की मांग को खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अमेरिकियों को गन रखने की परमिशन दी जानी चाहिए, जो सभ्य हों। उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों से खुद को बचाने के लिए हथियार की जरूरत पड़ती है, इसीलिए इसे रखना गलत नहीं है।
जो कानून का पालन करते हैं, उनके लाइसेंस खत्म न किए जाएं
डोनाल्ड ट्रम्प ने नेशनल राइफल एसोसिएशन के सदस्यों से कहा कि जो लोग कानून का अच्छी तरह से पालन करते हैं, ऐसे लोगों के बंदूक के लाइसेंस बिल्कुल भी नहीं खत्म करना चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि वामपंथी दल बंदूक नियंत्रण नीतियों को लागू किए जाने का समर्थन कर रहा था, लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों।
अमेरिका : बाइडेन ने क्या कहा था?
टेक्सास स्कूल में फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। कितने ही माता-पिता अपने बच्चों को कभी नहीं देख पाएंगे। बहुत सारी आत्माएं आज कुचली गई हैं। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।
स्कूल में गोलीबारी से हुई थी 19 बच्चों की मौत
मंगलवार को अमेरिकी राज्य टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की,
जिसमें 19 स्टूडेंट और 2 टीचर की मौत हो गई थी। फायरिंग में 13 बच्चे, स्कूल के स्टाफ मेंबर्स
और कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए थे। हमलावर ने स्कूल में फायरिंग से पहले अपनी दादी को भी
गोली मारी थी।
अमेरिका में फेसबुक पर होती है बंदूकों की खरीदारी
अमेरिका में गन कंट्रोल पर बहस आज की नहीं, बल्कि कई सालों से जारी है। सरकार चाहे डेमोक्रेट्स की हो
या रिपब्लिकन्स की, गन कंट्रोल पॉलिसी पर कोई नतीजा नहीं निकल पाता है। अब हालात ये हो गए हैं
कि अमेरिका में गन खरीदना किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने जितना आसान हो गया है। फेसबुक पर ही ऐसी
कई लिंक दिख जाती हैं जहां से लोग आसानी से किसी भी तरह की बंदूक या सेमी-ऑटोमैटिक राइफल भी आसानी
से खरीद सकते हैं


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation