देश में इस महीने 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। उधर, जियो ने भी 15 अगस्त को पूरे देश में 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। 5G लॉन्च होने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।
एयरटेल के MD और CEO गोपाल विट्टल ने बताया कि कंपनी पूरी दुनिया के बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ काम करके देश के कस्टमर्स को 5G कनेक्टिविटी का फुल बेनिफिट देगी।
टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले कहा था कि 5G सर्विसेज का टैरिफ इंडस्ट्री तय करेगी। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 5G सर्विसेज के टैरिफ को 4G के बराबर लाने से पहले शुरुआत में इसे 10-15% के प्रीमियम पर पेश किया जाएगा।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder