एयरफोर्स द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सरकार इसके लिए एयर मार्शल या एयर चीफ मार्शल के रूप में तैनात किसी अफसर पर विचार कर सकती है। इसके अलावा इसी रैंक से रिटायर अफसर को भी यह पद सौंपा जा सकता है।
सरकार ने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) की नियुक्ति के संबंध में नियमों में अहम संशोधन किए हैं। इसके मुताबिक अब वायुसेना का कोई भी अफसर सीडीएस बन सकता है। रक्षा मंत्रालय ने नियमों के बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार नए सीडीएस के चयन की प्रक्रिया में तेजी ला रही है। गौरतलब है कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा है।
जनरल बिपिनसिंह रावत भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे; उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद पर 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक पर रह चुके थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation