एअर इंडिया प्लेन टेकऑफ से पहले फ्लाइट रद्द
कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार रात एअर इंडिया प्लेन की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI504 में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट क्रू ने तुरंत प्रोटोकॉल का पालन किया, उड़ान रोक दी और विमान को मेंटेनेंस बे में वापस ले आया।
Also Read:पांढुर्णा: ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, नागपुर में अंतिम संस्कार
यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की तैयारी
एअर इंडिया प्लेन ने बयान में बताया कि Airbus A321 विमान में उड़ान भरते समय तकनीकी समस्या मिली। एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की तैयारी शुरू कर दी। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विमान में कुछ असामान्य लगा और ऐसा महसूस हुआ जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो।यह पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द हुई। 3 अगस्त को एयरलाइन ने सिंगापुर-चेन्नई और भुवनेश्वर-दिल्ली की दो उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण रद्द की थीं। शनिवार को मिलान-दिल्ली फ्लाइट भी पुशबैक के दौरान समस्या आने से कैंसिल करनी पड़ी थी।
Also Read:डरावना वीडियो वायरल: जाइंट ओर्का ने शो के दौरान ट्रेनर पर किया हमला
अहमदाबाद क्रैश के बाद बढ़ी निगरानी
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई। इसके बाद से टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन कड़ी निगरानी में है और लगातार जांच का सामना कर रही है।DGCA के हालिया ऑडिट में एअर इंडिया के संचालन और सुरक्षा मानकों में करीब 100 खामियां सामने आईं। इनमें पायलट और क्रू की ट्रेनिंग, ड्यूटी नियमों और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं से जुड़े गंभीर उल्लंघन शामिल थे। एयरलाइन ने इन खामियों को स्वीकार किया और तय समय सीमा में सुधार करने का आश्वासन दिया।
Also Read:डरावना वीडियो वायरल: जाइंट ओर्का ने शो के दौरान ट्रेनर पर किया हमला


More Stories
India Successfully Test-Fires Pralay Missile Off Odisha Coast; Induction Expected Soon
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction