बेंगलुरु से वाराणसी जा रही Air india एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। वह व्यक्ति सही पासकोड डालकर कॉकपिट में घुसना चाहता था, लेकिन पायलट ने हाईजैक की आशंका से दरवाजा तुरंत लॉक कर दिया। इस हरकत के बाद विमान में मौजूद अन्य यात्री घबरा गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। फ्लाइट क्रू ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और यात्रियों को शांत किया।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
Air india: संदिग्ध यात्री और उसके साथियों को CISF के हवाले किया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध यात्री अपने आठ साथियों के साथ यात्रा कर रहा था। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी नौ यात्रियों को CISF को सौंप दिया गया। फ्लाइट IX-1086 ने सोमवार सुबह 8 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध यात्री कॉकपिट क्षेत्र में शौचालय समझकर चला गया था, लेकिन उसकी गतिविधियाँ संदेहास्पद थीं, इसलिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि उड़ान के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया गया। फ्लाइट क्रू ने पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। घटना की सूचना तुरंत ग्राउंड अधिकारियों को दे दी गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां अब मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।
क्रू की सतर्कता से टली बड़ी घटना, आरोपी यात्री को सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया गया”
घटना के बाद यह भी सवाल उठ रहा है कि यात्री के पास कॉकपिट का पासकोड कैसे पहुँचा। इसकी गहन जांच की जा रही है कि कहीं कोई आंतरिक लीक तो नहीं हुआ। साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों का भी बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि उड़ान के दौरान ऐसी घटनाएं गंभीर खतरा बन सकती हैं और तत्काल सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। अब एयरलाइंस सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त करने पर विचार कर रही हैं।
फिलहाल आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसे नो-फ्लाई सूची में डाले जाने की सिफारिश की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वह किसी भी एयरलाइन से यात्रा नहीं कर सकेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक चेतावनी है कि उड़ानों की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा