राजस्थान के चूरू जिले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने सालासर इलाके में नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया। इस कार्रवाई में करीब 7500 लीटर नकली घी, भारी मात्रा में केमिकल और पैकिंग सामग्री जब्त की गई, जो नए साल के मौके पर बाजार में बेची जाने वाली थी। होटल के भीतर यह नकली घी तैयार किया जा रहा था, और AGTF ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। जब्त किए गए सामान के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: भारत के साथ रणनीतिक संबंधों पर अमेरिकी रिपोर्ट, चीन ने जताई नाराज़गी
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने सालासर के शोभासर इलाके में होटल की आड़ में चल रही नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। AGTF प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अभिजीत पाटिल ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि यहां नेशनल हाईवे-58 के पास स्थित एक प्लॉट पर अवैध रूप से घी तैयार किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान 200 लीटर क्षमता के 18 ड्रम, 414 घी पैकिंग टिन और 17-18 अतिरिक्त ड्रम केमिकल से भरे हुए बरामद हुए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह सब बिना किसी लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करते हुए चलाया जा रहा था।
AGTF ने जब्त किए 414 टिन तेल जांच के लिए भेजे सैंपल
AGTF ने नकली घी की फैक्ट्री में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रिफाइंड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल और कॉटन सीड ऑयल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इसके अलावा पाम ऑयल के 336 टिन, सोयाबीन ऑयल के 28 टिन और कॉटन सीड ऑयल के 50 टिन, कुल 414 टिन जब्त कर सील किए गए। AGTF प्रभारी अभिजीत पाटिल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, और लैब रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ खाद्य मिलावट, धोखाधड़ी और लोगों के जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
Also Read: रिलायंस ने फिर शुरू की रूसी कच्चे तेल की खरीद, अमेरिकी आपत्ति पर उठे सवाल


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation